Wednesday 11 May 2016

आंखो की सेहत के नुस्खे

सुंदर आंखें इंसान की सुंदरता को और चार चांद लगाती हैं  इन्हीं अनमोल आंखों से वह कुदरत के खूबसूरत नजारों को देख पाता है। यदि समय-समय पर आ... thumbnail 1 summary
सुंदर आंखें इंसान की सुंदरता को और चार चांद लगाती हैं  इन्हीं अनमोल आंखों से वह कुदरत के खूबसूरत नजारों को देख पाता है।
यदि समय-समय पर आंखों की भी देखभाल की जाए तो काफी हद तक इसमें पैदा होने वाली समस्याओं पर रोक लगाई जा सकती है। आंखों की देखभाल के लिए विटामिन-ए युक्त भोजन भी करना चाहिए जो आंखों की रोशनी तेज करता है आइए जानें आंखों की सेहत के नुस्खों के बारे में।

1. नियमित रूप से करें आंखों की सफाई करे 

हमारे द्वारा आंखो प्रति लापरवाही बरतने से खुजली,आंखों से पानी आना, जलन, लाल होना, पीलापन आना, सूजना, धुंधला दिखने आदि समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से आंखों को बचाने के लिए नियमित रूप से आंखों की सफाई करनी चाहिए। इसके लिए आप आंखों को दिन में 3-4 बार ठंडे पानी से अच्छीं तरह से धोएं।

2. आहार में लें पोषक तत्‍व

 विटामिन-ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए आंखों को बीमारी से बचाने के लिए काफी लाभदायक हैं । दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता, अंडे, शुद्ध घी और हरी साग-सब्जियों आदि का सेवन करना चाहिए। सुबह उठकर पानी पीना चाहिए  दिन में 8-9 गिलास पानी—पीना आंखों के लिए ठीक होता है जो शरीर में बढ़ते हुए विषैले पदार्थों को नष्ट करता है।

3. भरपूर नींद लेंवे 

आंखों  के लिए पर्याप्त आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। और साथ ही आंखों के आसपास की त्वचा को पुष्ट करने के लिए बादाम के तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथ से मालिश करनी चाहिए। इससे आंखों के नीचे काले घेरे भी दूर होते हैं। इसके अलावा आंखों के नीचे एंटी रिंकल क्रीम लगानी चाहिए। एंटी रिंकल क्रीम में मौजूद तत्व होते है विटामिन सी और ग्रीन टी, जो आंखों के काले घेरे बनने से रोकने में लाभकारी है

4. कंप्‍यूटर से उचित दूरी बनाई रहे

हमारी आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि उचित प्रकाश में ही बैठकर काम किया जाएं, चाहे आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हो या फिर पढ़ाई। ज्यादा नजदीक से लगातार किसी चीज को देखने या ज्यादा देर तक कम्यूटर के सामने बैठने के कारण आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए निरंतर आंखों पर जोर न डालें। बीच-बीच में अवकाश लेते रहें।

5.अच्छी क्वालिटी के उत्पादों का इस्‍तेमाल

आंखों को धूल-मिट्टी और धूप से बचाने के लिए आंखों पर शेड्स या चश्में का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही आंखों के मेकअप के लिए अच्छी क्वालिटी के उत्पादों का ही इस्तेमाल करें। आंखों पर जरूरत के हिसाब से मेकअप करना चाहिए, यानी काजल, सुरमा जैसी चीजें लगाने से बचना चाहिए।

====== अन्‍य उचित उपाय =======

  • आंखों में थकान होने पर गुलाब जल में रूई भिगोकर आंखों पर रखने से आंखों को आराम  मिलता है।
  • आंखों में दर्द होने पर दोनों हथेलियों को रगड़कर कुछ देर आंखों पर मलना अच्छा रहता है।
  • कंप्यूटर पर काम करते समय अपनी कुर्सी को कंप्यूटर की ऊंचाई के हिसाब से रखें।  और टीवी कभी अंधेरे में न देखें, इससे आंखों पर बहुत जोर पड़ता है।
  • रात को सोने से पहले आंखों का मेकअप ध्यानपूर्वक हटाएं।

No comments

Post a Comment